बेटियां शिक्षित होंगी तो आगे बढ़ेंगी : गोदारा
संगरिया| प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन रविवार को साहुवाला धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष प्रियंका गोदारा ने की। गोदारा ने कहा कि बेटियां शिक्षित होकर आगे बढ़ें। बेटियां शिक्षित होंगी तो रोजगार के अवसर मिलेंगे। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद लालचंद कोचर ने कहा कि अगर बेटियों को काम का हुनर आता होगा तो किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. भूपराम वर्मा, शिक्षा विस्तार संस्थान अध्यक्ष विशाल छाबड़ा ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रभारी राजकुमार ने महिलाओं के लिए चलाए गए रोजगार कौशलों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में महेंद्र गोदारा, इंद्रजीत पैसियां, अरविंद सुथार, अमरदीप बाजिया, मोहनलाल बिश्नोई, सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह करनावल आदि मौजूद थे। रोजगार मेले में भाग लेने वाले विजेताओं को सम्मानित किया।