विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच का किया अभिनंदन
हनुमानगढ़| जंक्शन हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित नार्थ पॉइंट पब्लिक स्कूल में जिला स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ हनुमानगढ़ द्वारा रविवार को विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर दिनेश दाधीच का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्राइवेट कालेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। दिनेश दाधीच को समाज के प्रति किए गए कार्यों को लेकर स्मृति चिंह देकर अभिनंदन किया गया। पूर्व पार्षद सौरव शर्मा, फूल सिंह, आनंद शर्मा, महावीर शर्मा, गुरप्रीत सिंह, रोबिन सिंह, शिशुपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन किया
हनुमानगढ़| जंक्शन की आईटीआई बस्ती में सेवा भारती समिति की ओर से रविवार को बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार, जिला मंत्री सतीश गोयल, कृष्ण वधवा, प्रदीप महर्षि, एपीसी एसएसए शिवचंद शर्मा, एएओ दुलीचंद, प्रांत मंत्री भवानीशंकर शर्मा मौजूद रहे। प्रांत सहमंत्री भवानीशंकर शर्मा ने बताया कि सेवा भारती बस्तियों में सेवा का काम करती है। उन्होंने बताया कि बाल संस्कार केंद्र के शुभारंभ का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक ज्ञान के साथ साथ शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
धारदार कापे सहित एक गिरफ्तार : (पीलीबंगा) पुलिस ने रविवार को नए बस स्टैंड से एक व्यक्ति को धारदार कापे सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हैडकांस्टेबल वीर सिंह ने दौराने गश्त नए बस स्टैंड से रामेश्वरलाल पुत्र साहबराम जाति कुम्हार निवासी चक 26 बीबी, हरिपुरा (तहसील विजयनगर) को नए बस स्टैंड से धारदार कापे सहित पकड़ा।