भगवान परशुराम की शोभायात्रा 18 को, तैयारियों को लेकर की बैठक
हनुमानगढ़| राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला इकाई हनुमानगढ़ की बैठक प्रदीप ऐरी की अध्यक्षता में रविवार शाम को जंक्शन स्थित गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। 18 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई। ऐरी ने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह आठ बजे परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाएगी। इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे परशुराम चौक से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर ओमदत्त कौशिक, भवानीशंकर शर्मा, मनोज शर्मा, सचिन कौशिक, भारतभूषण कौशिक, दुर्गाप्रसाद शर्मा, देवकीनंदन, हरिकृष्ण शर्मा, लोकराज शर्मा, विजय जोशी, प्यारेलाल शर्मा, डीके शर्मा, हेमलता जोशी मौजूद थे।