पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विजेता खिलाड़ियों का किया अभिनंदन

विजेता खिलाड़ियों का किया अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक हासिल कर वापिस लौटने पर खिलाड़ियों को रविवार को अभिनंदन किया गया। जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने विजेता खिलाड़ियों व कोच का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कोच सुनील सामरिया ने बताया कि रजनी ने एफ 52 वर्ग में भाला व तश्तरी फेंक में रजत पदक, पूनम शाहपीनी ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, मोनिका ने 800 मीटर में कांस्य पदक, मदन लाल सांखला ने भाला फेंक में कांस्य पदक तथा सचिन चाहर ने तश्तरी फेंक में चौथा स्थान प्राप्त किया। सभापति राजकुमार हिसारिया, इकबाल सिंह व मूलाराम ने खिलाड़ियों को 21-21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...