हनुमानगढ़| भारतीय युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र की बैठक गुरुवार को डीसीसी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रेशमसिंह मानुका ने की। मुख्य अतिथि भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव विनीत कंबोज, विशिष्ट अतिथि लोकसभा क्षेत्र गंगानगर के अध्यक्ष गगन वडिंग, राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र मेव थे। वक्ताओं ने युवाओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का अाह्वान किया। बैठक के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में जारी घटनाक्रम के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इस मौके पर लोकसभा महासचिव परमिंदर सियाग, टोनी बराड़, प्रेमसिंह कंबोज, अशोक कमरानी, नवदीप कड़वासरा, अनिल भांभू, पीलीबंगा अध्यक्ष अनिल भिड़ासरा, सुनीता बराड़, पूजा सैनी, सोनिया खान, श्यामसुंदर शर्मा आदि मौजूद थे।