पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमानगढ़| जंक्शन पुलिस ने वीआईपी नंबर की फर्जी नंबर प्लेट

हनुमानगढ़| जंक्शन पुलिस ने वीआईपी नंबर की फर्जी नंबर प्लेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| जंक्शन पुलिस ने वीआईपी नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही एक कार को गुरुवार को जब्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीआई राजेश सियाग ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक गाड़ी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रही है। पड़ताल की तो वह गाड़ी जहीर अब्बास पुत्र चिरागदीन निवासी खुंजा की निकली। इस पर स्विफ्ट वीडीआई न्यू मॉडल की गाड़ी को जब्त कर लिया। सीआई ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर पता चला कि आरजेके-1 नंबर की गाड़ी जयपुर की है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग जयपुर से संपर्क किया गया है। फिलहाल कार को जब्त किया है। गांव आदर्शनगर रोही में गुरुवार शाम को आपसी झगड़े में कुल्हाडी के वार से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव आदर्शनगर निवासी धर्मपाल पुत्र डूंगरराम जाट का कुछ व्यक्तियों से विवाद हो गया।

खबरें और भी हैं...