- Hindi News
- National
- रोडवेज कर्मियों का वेतन भत्तों को लेकर धरना, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
रोडवेज कर्मियों का वेतन-भत्तों को लेकर धरना, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
हनुमानगढ़|जंक्शन स्थित रोडवेज डिपो के सामने रोडवेज कर्मियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस मौके पर कर्मचारी नेता पवन शर्मा ने बताया कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, बोनस, सातवें वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया गया है। शर्मा ने बताया कि अब प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने पर सहीराम, महावीर जोशी, रामजीलाल, सूरजरतन, नेकीराम आदि बैठे। इससे पहले गुरुवार को डीटीओ कार्यालय में विभागीय अधिकारियों, रोडवेज कर्मियों व लोक परिवहन बस सेवा ऑपरेटर्स की वार्ता भी हुई। वार्ता में बीकानेर आरटीओ द्वारा संशोधित समय सारणी जारी होने तक वर्तमान टाइम टेबल के हिसाब से बसों के संचालन का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि समय सारणी को लेकर भी लोक परिवहन बस सेवा ऑपरेटर्स व रोडवेज कर्मियों के बीच विवाद जारी है।