पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऋण माफी के लिए किसान को 16 अप्रैल तक जमा करवाना होगा आधार या भामाशाह नंबर

ऋण माफी के लिए किसान को 16 अप्रैल तक जमा करवाना होगा आधार या भामाशाह नंबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| राज्य सरकार की ओर से घोषित सहकारी बैंकों की ऋण माफी योजना के लिए काश्तकार के आधार या भामाशाह नंबर की आवश्यकता होगी। केंद्रीय सहकारी बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री की ओर से की गई बजट घोषणा अनुसार सहकारी बैंक एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों से ऋण प्राप्त करने वाले लघु, सीमांत और अन्य काश्तकारों की ऋण माफी की घोषणा की गई है। ऋण माफी का लाभ प्राप्त करने के लिए काश्तकार का आधार या भामाशाह नंबर में से एक देना अनिवार्य है। काश्तकारों को भामाशाह या आधार नंबर 16 अप्रैल तक समिति व्यवस्थापक या हनुमानगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा में उपलब्ध करवाना होगा। इसके अभाव में काश्तकार ऋण माफी से वंचित रह सकते हैं।

खबरें और भी हैं...