- Hindi News
- National
- मनी सिंह ने एक इंच लंबा ग्लेडियस का पौधा लगाया, 15 दिन बाद लेंस के माध्यम से करनी पड़ी सर्जरी, लिम्का बुक में रिकॉर्ड दर्ज
मनी सिंह ने एक इंच लंबा ग्लेडियस का पौधा लगाया, 15 दिन बाद लेंस के माध्यम से करनी पड़ी सर्जरी, लिम्का बुक में रिकॉर्ड दर्ज
गांव नवां निवासी फ्लावर सिंह का परिवार बोनसाई और अधिक आकार के पौधों पर अनूठा काम कर रहा है। फ्लावर सिंह के बेटे मनी सिंह ने सिर्फ एक इंच लंबा ग्लेडियस का पौधा लगाया है। इसे 2016 में स्मालेस्ट प्लांट की श्रेणी में बुक में दर्ज किया गया। खास बात यह है कि सीजनल प्लांट्स को बोनसाई में कंवर्ट करना मुश्किल होता है लेकिन मनी सिंह ने यह कमाल कर दिखाया है। इसके लिए लेंस के माध्यम हर 15 दिन बाद सर्जरी करनी पड़ी। खास बात ये है कि उनके बेटे और प|ी, दोनों का नाम अनूठे पौधे लगाने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज हुआ है।
इससे पहले फ्लावर सिंह की प|ी सुखजीत कौर ने साढ़े दस फीट का गेंदे का पौधा तैयार किया है। इसके लिए सात फीट लंबे गेंदे के पौधे का इस्तेमाल किया गया और ऑफसीजन कहे जाने वाले अप्रैल माह में छांव में लगाया गया।
कृषि अधिकारी बोले- ये तकनीक बेहद मुश्किल, पौध बहुत नाजुक होता है
इस संबंध में कृषि अधिकारी डॉ. राधेश्याम ने बताया कि ग्लेडियस के पौधे पर बोनसाई की तकनीक का उपयोग बेहद मुश्किल है। यह बेहद नाजुक पौधा होता है और इसकी जड़ों की सर्जरी में काफी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा काम किया किया है तो बेहद रोचक और अनूठा है। वहीं उन्होंने कहा कि गेंदे के पौधे की लंबाई साढ़े दस फीट तक बढ़ सकती है अगर इसे अन्य पौधों के बीच में लगाया जाता है।