पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 हजार श्रमिकों को सदस्य बनाएगी अनआॅर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस

6 हजार श्रमिकों को सदस्य बनाएगी अनआॅर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| हनुमानगढ़ अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस का जिलाध्यक्ष जसपालसिंह रामगढ़िया को बनाया गया है। अब संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर जिले भर में छह हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। शुक्रवार को संगठन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश समिति में सलाहकार डॉ. सौरभ राठौड़ ने कहा कि का कहना है कि केंद्र व राज्य सरकारें कॉरपोरेट घरानों की सरकारें बनकर रह गई हैं। कंपनियां श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं। क्षेत्र की पहचान रही स्पिनिंग मिल का बंद होना इसी का उदाहरण है। राठौड़ ने कहा कि ऐसी ही समस्याओं को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने असंगठित वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से पिछले साल नवंबर में ऑल इंडिया अन ऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस का गठन किया। अब संगठन का विस्तार कर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं व मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। इस मौके पर संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसपालसिंह रामगढ़िया ने कहा कि जल्द ही जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में पूर्व सरपंच करणीसिंह राठौड़, यूथ कांग्रेस पीलीबंगा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल भिडासरा, पार्षद लड्डूराम, पूर्व पार्षद निरंजन नायक, परविंद भिडासरा, गोविंद सांगवाल, शिवभगवान रेगर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...