पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरीद नियमों को बदलवाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, कलेक्ट्रेट में पुलिसकर्मियों को भी दौड़ाया

खरीद नियमों को बदलवाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, कलेक्ट्रेट में पुलिसकर्मियों को भी दौड़ाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट में प्रवेश से रोकते पुलिसकर्मी व भागते कार्यकर्ता।

भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़

सरसों व चने की समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर तय किए गए नियमों में बदलाव व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल हनुमानगढ़ पंचायत समिति प्रधान जयदेव भिडासरा ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए जिले में सरसों के प्रति बीघा उत्पादन को तीन क्विंटल 49 किलोग्राम 500 ग्राम और चना के उत्पादन को एक क्विंटल 70 किलो माना गया है। यह नियम गलत है क्योंकि जिले में प्रति बीघा उत्पादन इससे कहीं अधिक है। भिडासरा ने बताया कि इस नियम में जल्द परिवर्तन नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके का फायदा उठाकर भीतर तक घुस गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पीछे दौड़कर रोकने का प्रयास भी किया। इसके बाद एसडीएम सुरेंद्र पुरोहित ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के दरवाजे पर आकर ज्ञापन लिया। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए सामान्यत: पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को ही भीतर जाने दिया जाता है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रेशम सिंह, उपप्रधान अमर सिंह, जिला परिषद सदस्य मलकीत सिंह, पुष्पेंद्र बेनीवाल, इशाक खान, भूपेंद्र चौधरी, गुरमीत सिंह, मनोज सैनी, रामकुमार दूधवाल, अनिल भांभू आदि मौजूद रहे।

जाखड़ांवाली| धानमंडी में खरीद शुरू हुए दो दिन हो गए हैं मगर उठाव अब भी शुरू नहीं हुआ है जिससे धानमंडी गेहूं एवं थैलों से अटी पड़ी है। ऐसे में दूसरे किसानों का गेहूं डालने के लिए जगह नहीं बची है। मंडी में रात्री के समय लाइट की व्यवस्था सही नहीं है। एसएफआई ने 22 हजार थैले खरीद कर ली है लेकिन उठाव नहीं हुआ है।

एसडीएम को ज्ञापन दिया
खबरें और भी हैं...