पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैसाखी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग

वैसाखी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| जंक्शन स्थित सचखंड कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को वैसाखी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथि समाजसेवी सुमन चावला, बेबी हैप्पी माडर्न डिग्री कॉलेज के चेयरमैन तरुण विजय, एसजीएन खासला कॉलेज के डायरेक्टर अंग्रेज सिंह, रेयान कॉलेज के प्राचार्य संतोष राजपुरोहित थे। संस्था प्रधान मलकीतसिंह मान व व्यवस्थापक चमनलाल मदान ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने भंगड़ा, गिद्दा की प्रस्तुति दी। मालवा व सचखंड स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर रहे बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर हरवीर सिंह, विश्वास माथुर, रणजीत सिंह, रणजीतसिंह उप्पल आदि मौजूद थे। संस्था प्रधान मलकीत सिंह ने आभार जताया। टाउन स्थित सेंट लॉरेंस कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को वैसाखी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामनिवास मांडण थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्ष निदेशक भारतेंदू सैनी ने की। कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस मौके पर निदेशक भारतेंदू सैनी, रानी पारवानी, दीपिका शर्मा, सीमा मुंजाल ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...