पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती पर मंथन कार्यक्रम आज, कई जगह शोभायात्रा निकाल कार्यकर्ताओं का सम्मान किया

अंबेडकर जयंती पर मंथन कार्यक्रम आज, कई जगह शोभायात्रा निकाल कार्यकर्ताओं का सम्मान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से महात्मा ज्योतिबा फूले व भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जंक्शन स्थित रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। रैली में संघर्ष समिति के सभी सदस्यों व समाज के लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया। रैली जंक्शन रविदास मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई टाउन पहुंची। इसके बाद दोबारा जंक्शन रविदास मंदिर मे संपन्न हुई। रैली का टाउन व जंक्शन में जगह-जगह पर स्वागत किया गया। रैली में राष्ट्रीय शिक्षक संघ अंबेडकर, भारत मुक्ति मोर्चा, रेलवे एससी/एसटी यूनियन, अखिल भारतीय दलित पिछड़ा व अल्पसंख्यक सर्व समाज भाईचारा कमेटी, नायक समाज, मूलनिवासी बहुजन पेंशनर्स संघ, श्री गुरू रविदास सेवा समिति, दलित एवं पिछड़ा वर्ग समिति, खटीक समाज व अन्य संघों का समर्थन रहा। इस मौके पर जसविंद्रसिंह धालीवाल, राजेंद्र निमीवाल, मनसुखजीतसिंह बग्गा, शैलेंद्र मेघवाल, प्रेम नायक, नारायण नायक व अन्य सदस्य मौजूद थे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे श्रीगुरु रविदास मंदिर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी यादराम फांसल व विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड हेल्थ इंस्पेक्टर मोहम्मद जाकिर कादरी, डॉ. जसपाल बड़पग्गा, एक्सईएन लखपतराय मेहरड़ा, जयदेव भिडासरा, सीओ भंवरलाल, एसई महेंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य पीसी पंवार होगे। डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से शनिवार को टाउन स्थित नगरपरिषद रंगमंच पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष नंदकिशोर पप्पी ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी यादराम फांसल होंगे। अध्यक्ष मनीराम कारगवाल करेंगे जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन नवी कादरी करेंगे। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध माध्यमिक शिक्षा सदन के बच्चे अमरजीत शाक्य के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मेधावी स्टूडेंट्स व समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों, सिद्धांतों व विचारों को जीवन में आत्मसात करने काे कहा
नोहर| भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस समरसता दिवस के रूप में मनाएगा। इस कड़ी में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। भाजपा एससी मोर्चा के नगर अध्यक्ष रतनलाल शक्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मांगीलाल वाल्मीकि, बुधराम मेघवाल, मालाराम रेगर का सम्मान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ऋषि जमालिया, उप प्रधान धर्मवीर, मोहनलाल डाबी, रतनलाल रेगर, शंकरलाल रेगर, ओमप्रकाश बबुलानी, राजकुमार बचवानी, बेगराज स्वामी, सुशील सिपानी, प्रेम कुमार जोईया, कुलदीप सहु, किशन चाचाण, अशोक कंकर, अदरिश गोरी, बसंत तिवाड़ी, नीरज वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, ओमप्रकाश लालवानी आदि मौजूद थे। इसके अलावा ग्राम पंचायत सोनड़ी स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाबा साहब के जन्मदिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों,सिद्धांतों व विचारों को अपनी जीवन आत्मसात करने की बात कही। इस मौके पर मुख्य अतिथि उप प्रधान धर्मवीर गोधा थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. शिवराज भारतीय ने की। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा की ओर से शनिवार सुबह 9 बजे स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह जानकारी संघ के मंत्री विनोद बेनीवाल ने दी।

भादरा| कस्बे के सिरसा रोड स्थित अंबेडकर विहार में बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास शनिवार को स्थानीय विधायक संजीव बेनीवाल करेंगे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रहीशा बानो करेगी जबकि विशिष्ट अतिथि उप जिला प्रमुख रोशनलाल चौहान होंगे।

हनुमानगढ़. संविधान बचाओ संघर्ष समिति की रैली में मौजूद लोग

पीलीबंगा| भारत विकास परिषद उत्तर प्रांत शाखा द्वारा शुक्रवार को भारत र| डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी रखी गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय धीरदेसर में संस्था सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। संस्था संरक्षक डॉ. इंद्रजीत आहूजा ने उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन में अपनाने एवं नशों तथा विकारों से दूर रहने की शपथ दिलाई। गोष्ठी को शाखा अध्यक्ष सुशील गुप्ता, वेदप्रकाश पटीर व शाला प्रमुख ईश्वर इन्सां ने भी संबोधित किया। बच्चों में फलों का वितरण भी किया गया। संस्था उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता व राकेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ईश्वर इन्सां, चरणजीत कौर, कृष्णा देवी, सरोज रानी, शारदा, अध्यापक करण सिंह, रतन सिंह सहित अनेक अभिभावक मौजूद थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। वहीं डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ पीलीबंगा द्वारा जयंती समारोह का आयोजन शनिवार को प्रात: 9:15 बजे डॉ. अंबेडकर भवन में किया जाएगा। संघ अध्यक्ष निर्मलप्रकाश लुगरिया के अनुसार समारोह की मुख्य अतिथि विधायक द्रोपती मेघवाल व विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान प्रेमराज जाखड़, पालिका उपाध्यक्ष अनिल सोनी व ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पूर्णराम देव होंगे। समारोह की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा करेंगे।

टिब्बी| भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बसपा कार्यक्रम का आयोजन करेगी। बसपा प्रदेश महासचिव भोलासिंह बाजीगर ने बताया की जिले की प्रत्येक विधानसभा पर मुख्य अतिथि नियुक्त किए गए हैं। जिसमें नोहर विधानसभा में बसपा प्रदेशाध्यक्ष सीताराम सीला, संगरिया में प्रदेश महासचिव भोला सिंह बाजीगर, भादरा में बसपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम सूडा, हनुमानगढ़ में जिला कॉर्डिनेटर महावीर सहजीपुरा, पीलीबंगा में जिला प्रभारी रामप्रताप कांवलिया मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह डॉ.अंबेडकर भवन में शनिवार को डा.अंबेडकर नवयुवक संघ के तत्वाधान में जयंती मनाई जाएगी। वहीं शाम को अंबेडकर भवन में जयंती का मुख्य समारोह होगा। वहीं गांव बशीर के अटल सेवा केंद्र पर डा.अंबेडकर नवयुवक संघ की ओर से कार्यक्रम होगा।

चौहिलांवाली| गांव में भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार शाम को चार बजे वार्ड नंबर 5 रामदेव मंदिर के पास मनाई जाएगी। इसमें शिक्षा क्षेत्र में अव्वल बच्चों का सम्मान किया जाएगा। वहीं उल्लेखनीय कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...