51 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद, एक को पकड़ा
पीलीबंगा| पुलिस ने शुक्रवार को लखूवाली बस स्टैंड से एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा। पुलिस सूत्रों से मिलजी जानकारी के अनुसार हैडकांस्टेबल बलतेज सिंह ने हनुमान पुत्र मनीराम नायक निवासी गोदारा वास फतेहगढ़ हाल निवासी लखूवाली को 51 पव्वे अवैध देसी शराब सहित पकड़ा।
शहीद भगत सिंह क्लब की बैठक रविवार को
संगरिया| शहीद भगत सिंह क्लब ढाबां की बैठक अध्यक्ष दारासिंह गिल की अध्यक्षता में रविवार को क्लब प्रांगण में होगी। इसमें नए सदस्यों को जोड़ने के अभियान व अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने क्लब के सदस्यों को सुबह सात बजे बैठक में पहुंचने का आग्रह किया।