- Hindi News
- National
- पुलिस थाना में नर्सिंग स्टूडेंट्स ने लगाए पौधे, एसपी ने किया पार्क का उद्घाटन
पुलिस थाना में नर्सिंग स्टूडेंट्स ने लगाए पौधे, एसपी ने किया पार्क का उद्घाटन
हनुमानगढ़| जंक्शन पुलिस थाना में शुक्रवार को एसपी यादराम फांसल ने पार्क का उद्घाटन किया। इस उपलक्ष्य में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं ने श्रमदान कर पौधे लगाए। एसपी यादराम फांसल ने थाना स्टाफ को थाना परिसर को साफ-सुथरा रखने और रिकॉर्ड मेंटेंन रखने के निर्देश दिए। वहीं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। पेडिंग मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर महिला थाना की एसआई कुसुमलता ने महिला सुरक्षा बहुआयामी कार्ययोजना आवाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आवाज वाट्सएप हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस सहायता के बारे में बताया। इस मौके पर एएसपी हरीराम चौधरी, सीओ विरेंद्र जाखड़, सीआई राजेश सियाग, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के अधीक्षक रणवीर सिंह व छात्राएं आदि मौजूद थे।