कृषि विभाग की कार्यशाला आयोजित गांवों में गोष्ठियां करने का निर्णय
हनुमानगढ़| जिले में नरमा का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने इस साल खरीफ सीजन की शुरुआत में ही तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर शुक्रवार को आत्मा परियाेजना भवन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कृषि उपनिदेशक जयनारायण बेनीवाल ने कृषि पर्यवेक्षकों को बीटी कॉटन के अधिक उत्पादन के लिए सही तकनीक के उपयोग के संबंध में प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस सीजन में फसलों के सही रखरखाव के संबंध में विभाग की ओर से ग्राम स्तर तक कार्य किया जाएगा। इसके लिए गांवों में किसान गोष्ठियां आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यशाला में विभागीय अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहे।