अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर युवाओं ने निकाली रैली
हनुमानगढ़| जाट समाज की ओर से 13 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर समाज के युवाओं ने पक्कासारना से जंक्शन तक बाइक रैली निकाली। रैली गांव पक्कासारना से शुरू होकर जंडावाली, अग्रसैन चौक, गंगानगर फाटक, ओवरब्रिज, बस स्टैंड, भगतसिंह चौक, रेलवे स्टेशन, जंक्शन नई धान मंडी होते हुए जाट धर्मशाला में संपन्न हुई। रैली के बाद जंक्शन जाट धर्मशाला में सभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रघु चाहर ने कहा कि 13 अप्रैल का दिन जाट समाज देश व समाज में भाईचारा बढ़ाने व कौमी एकता के रूप में मनाता है। इस दिन सभी जाट पूर्वजों के इतिहास व उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना जाट समाज के लोगों का उद्देश्य होना चाहिए। इस मौके पर विनोद झुरिया, राजेंद्र सीकर, इंद्रपाल रणवां, वेद भांभू, अमित ढाका, राहुल जाखड़, सुधीर बलिहारा, रविंद्र भांभू, अनिल थोरी आदि मौजूद थे।