- Hindi News
- National
- दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर फूटा जनता का रोष, कैंडल मार्च निकाल आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग
दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर फूटा जनता का रोष, कैंडल मार्च निकाल आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग
हनुमानगढ़| बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध और आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जंक्शन में विभिन्न संगठनों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। जिला महामंत्री इशाक खान ने कहा कि नाबालिग बेटियों से गैंगरेप एक राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने गैंगरेप के अारोपियों को कठोर सजा एवं पीड़ित परिवारों को न्याय की दिलवाने की मांंग की। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के रेशम सिंह, विजय पेशवानी, नवदीपसिंह राणा, गुरदीप चहल, मनोज सैनी, विकास शर्मा, जयपाल झोरड़ आदि मौजूद थे। उधर, जम्मू में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में युवा दीपक कुक्कड़ के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया गया। इस मौके पर सुमन चावला, निपुन शर्मा, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, नरेश कुमार व अन्य युवा मौजूद थे।