- Hindi News
- National
- सरसों के लिए बारदाना पहुंचा छह अप्रैल तक का भुगतान भी किसानों के खाते में हुआ जमा
सरसों के लिए बारदाना पहुंचा छह अप्रैल तक का भुगतान भी किसानों के खाते में हुआ जमा
हनुमानगढ़| सरसों की खरीद में बारदाने की कमी से आ रही दिक्कतें अगले चार-पांच दिन के लिए हल हो गई हैं। शुक्रवार को राजफैड की ओर से जिले में 50 गांठ बारदाना उपलब्ध करवा दिया गया। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के प्रबंधक बृजलाल जांगू ने बताया कि शुक्रवार को मिले बारदाने में से 4800 बैग टाउन मंडी व 4400 जंक्शन मंडी के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा पीलीबंगा, संगरिया, गोलूवाला मंडी के लिए 3200-3200 बैग, टिब्बी के लिए 1200 बैग भिजवाए गए हैं। इसके अलावा छह अप्रैल तक समर्थन मूल्य पर खरीदी गई सरसों की भुगतान राशि किसानों के बैंक खाते में जमा करवा दी गई है। 11 अप्रैल तक की खरीद का भुगतान भी एक-दो दिन में आने की उम्मीद जताई जा रही है।