खेत से गेहूं काटकर चुरा ले गए, केस
हनुमानगढ़| गांव 20 एसटीजी रोही में एक खेत से गेहूं काटकर चुरा ले जाने के आरोप में सदर पुलिस ने शुक्रवार को पांच जनों को नामजद किया है। गुरमुख सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बाजीगर ने पुलिस को बताया कि नौ अप्रैल की शाम को गागासिंह, छिंदा सिंह, बलविंद्र सिंह, राजसिंह, सूबासिंह व अन्य उसके खेत में आए और गेहूं की फसल से 20 भारी(गठ्ठर) काटकर चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।