पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा सर्जना दिवस पर आयोजित हुई तबला वादन व दस्तारबंदी प्रतियोगिता

खालसा सर्जना दिवस पर आयोजित हुई तबला वादन व दस्तारबंदी प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| खालसा सर्जना दिवस व वैशाखी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को कमरानी स्थित अकाल एकेडमी स्कूल में सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। स्टूडेंट्स ने शब्द गायन, कविता गायन में हिस्सा लिया व वैशाखी पर्व का इतिहास बताया। तबला वादन व दस्तारबंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। तबला वादन में छह प्रतिभागियों का चयन किया। दस्तारबंदी प्रतियोगिता में मोधरजीत सिंह ने प्रथम, हरप्रीत सिंह ने द्वितीय व विश्वजीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में दीपजोत कौर ने प्रथम, सिमरन कौर द्वितीय व कोमलप्रीत कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल प्रिंसीपल सुखप्रीत कौर ने बच्चों को गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...