हनुमानगढ़| जंक्शन में बस स्टैंड के पास गुरुवार को ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक जना घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड से श्रीगंगानगर रोड पर सम्राट होटल के पास ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार भवानीशंकर निवासी जंक्शन घायल हो गया। सूचना पाकर एएसआई दरियासिंह मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।