पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिवृष्टि, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर जिले में बनाया गया बाढ़ नियंत्रण कक्ष

अतिवृष्टि, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर जिले में बनाया गया बाढ़ नियंत्रण कक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़|अतिवृष्टि, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर जिले में मानसून एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कार्यवाहक कलेक्टर प्रकाश चौधरी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यशील रहेगा। प्रभारी अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह होंगे। उनके संपर्क नंबर 9380389117 व 01552-260299 व टोल फ्री नंबर 1077 है। नियंत्रण कक्षों में नियुक्त स्टाफ मौसम विभाग की वेबसाइट एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी मौसम से संबंधित सूचना, चेतावनी व एडवाईजरी पर नजर रखेगा।

खबरें और भी हैं...