बीबीएमबी की तकनीकी समिति की बैठक शुक्रवार को चंडीगढ़ में होगी। जलसंसाधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आईजीएनपी में सिंचाई पानी देने के लिए 10000 क्यूसेक पानी की मांग की जाएगी। हालांकि बांधों में पानी की कम आवक और जलस्तर को देखते हुए मांग के अनुरूप पानी मिलना बेहद मुश्किल बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इस बार आईजीएनपी सिंचित क्षेत्र में खरीफ सीजन के लिए किसानों को अभी तक एक बारी पानी भी नहीं मिला है। इसके चलते नरमा की बिजाई भी प्रभावित हो रही है।
शुक्रवार को होने वाली बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। उधर, मुख्य अभियंता केएल जाखड़ ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीबीएमबी की बैठक में भी इसी के अनुरूप मांग रखी जाएगी। जाखड़ ने बताया कि अभी बांधों में पानी की आवक पिछले साल के मुकाबले एक चौथाई ही है। इस कारण मांग के अनुरूप पानी मिलने में दिक्कत आ रही है।