संगरिया| जानलेवा हमला कर मारपीट करने का मामला पुलिस थाना में गुरुवार को दर्ज हुआ है। जानकारी अनुसार वार्ड 25 के सुखमंदर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ने पुलिस को रमन धारणिया पुत्र देशराज धारणिया, संदेश, निर्देश पुत्र अजय कुमार व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि पुत्र गुरप्रीत सिंह का करीब दो माह पहले आरोपी वार्ड 7 के निवासी रमन धारणियां पुत्र देशराज धारणियां से झगड़ा हुआ था।
रमन धारणिया उसके बेटे से रंजिश रखता था और उसके बेटे को जान से मारने की धमकियां देता था। बीती रात के करीब 8:15 की बात है कि उसकी बेटी के बच्ची पैदा हुई है जिसके कारण वह एवं उसकी प|ि और बेटी के पास कमरा बंद कर अन्दर के कमरे में बैठे थे।
जबकि मेरा पुत्र गुरप्रीत सिंह बाहर वाले कमरे में बैठा टेलीविजन देख रहा था। इतने में दो बाइक पर सवार होकर चार जने आए, कमरे में बैठे उसके पुत्र गुरप्रीत सिंह को उठा कर बाहर ले आए तथा लोहे की रोड से मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपी भाग गए। घायल बेटे को पड़ोसियों की सहायता से अस्पताल लेकर गया। तो डाक्टर ने हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। उसके बाद श्रीगंगानगर के अस्पताल में आईसीयू मे भर्ती कर लिया।