पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दस दिवसीय बाल संस्कार शिविर में बच्चों को देंगे सिंधी संस्कृति की जानकारी

दस दिवसीय बाल संस्कार शिविर में बच्चों को देंगे सिंधी संस्कृति की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| टाउन क्षेत्र के सिंधी समाज के बच्चों के लिए दस दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। शिविर का आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा टाउन की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष रतनलाल वधवानी द्वारा झ़ूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। भारतीय सिंधु सभा के सचिव घनश्यामदास मेधवानी ने बताया कि कैंप के माध्यम से बच्चों को सिंधी भाषा एवं संस्कृति का ज्ञान दिया जाएगा। कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत उपाध्यक्ष मोहनलाल चंदानी, भारतीय सिंधु सभा जिलाध्यक्ष कृष्ण लालवानी, संभाग प्रभारी किशन कुकवानी, प्रदेश संगठन मंत्री मुरलीधर हरवानी, मोहन भारवानी, फतूराम बाबानी, मनमोहन कूकवानी, ललित प्रेमजानी, जयकिशन बाबानी, राजकुमार नानकानी, श्याम वधवानी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...