गांव मेहरवाला के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टूडेंट्स ने एनएसएस शिविर के दौरान गुरुवार को शैक्षिक भ्रमण किया। प्रधानाचार्य रजनीश गोदारा ने बताया कि स्टूडेंट्स ने भटनेर दुर्ग, गुरुद्वारा सुक्खासिंह महताबसिंह, मुंडा धाम व गंगमूल डेयरी का अवलोकन किया। शिविर प्रभारी गुरध्यान सिंह ने स्टूडेंट्स को विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी। गंगमूल डेयरी में स्टूडेंट्स ने डेयरी उत्पादन बनने की प्रक्रिया देखी।