पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला कारागृह में शिविर लगा महिला बंदियों को उपलब्ध करवाई विधिक सहायता

जिला कारागृह में शिविर लगा महिला बंदियों को उपलब्ध करवाई विधिक सहायता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागृह में शिविर लगाकर विधिक जानकारी व सहायता उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव आशा चौधरी की अध्यक्षता में टीम के सदस्य पैनल अधिवक्ता नरेंद्र वर्मा व युसुफ अली ने महिला बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध करवाई। टीम के सदस्यों ने 12 महिला बंदियों से उनके केस के संबंध में जानकारी ली गई। इन्हें जमानत प्रार्थना पत्र, आगामी तारीख पेशी व केस से संबंधित न्यायिक प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। एक महिला बंदी के लिए राजकीय व्यय व अधिवक्ता उपलब्ध करवाने की कार्रवाई भी की गई। गुरुवार को सहजीपुरा ग्राम पंचायत में विधिक सहायता शिविर का आयाेजन किया गया। पैनल अधिवक्ता मनोज बेनीवाल, सोहन सिंह और पीएलवी कपिल बेनीवाल व नरेश भार्गव ने उपस्थित लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, यौन उत्पीड़न व बालविवाह रोकथाम अधिनियम के बारे में जानकारी दी। 14 जुलाई को प्रस्तावित तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया गया। शिविर आयोजन में सरपंच व सचिव ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...