पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे दिन भी किसानों ने लगाया धरना, अधिकारियों ने 29 तक लेवल सही करने का दिया आश्वासन तब माने

दूसरे दिन भी किसानों ने लगाया धरना, अधिकारियों ने 29 तक लेवल सही करने का दिया आश्वासन तब माने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करणी ब्रांच नहर की केएसडी नहर को पक्का करने के निर्माण में लेवल को नीचा किए जाने का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को किसानों का धरना जारी रहा। धरने पर मालारामपुरा, इंद्रगढ़ रोही, संतपुरा, ढोलनगर आदि किसानों के अलावा धरने पर किसान शामिल हुए। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक वे धरना नहीं उठाएंगे। करीब साढ़े 11 बजे जल संसाधन विभाग के एक्सईएन, एईएन व जेईएन आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ मौका मुआयना किया। इस दौरान तय हुआ कि 29 मई तक लेवल सही कर दिया जाएगा। तब किसान मान और धरना उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने हनुमानगढ़ में एक्सईएन को बताई समस्या

पूर्व उप जिला प्रमुख शबनम गोदारा के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल हनुमानगढ़ में जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला। इस सिलसिले में शबनम गोदारा व उनके साथ आए किसानों ने अधिशासी अभियंता को शंका के बारे में बताया और कहा कि नहर के निर्माण के दौरान किसानों के हितों का ध्यान रखा जाए और निर्माण पूरा होने के बाद भी दोनों नहरों में किसानों को पूरा पानी मिले यह सुनिश्चित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में संगरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह वांदर, इंद्रगढ़ सरपंच गुरमेल सिंह, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मोहनलाल, रणधीर सिंह सहित विभिन्न किसान प्रतिनिधि व इलाके के किसान शामिल रहे।

अधिकारियों ने दिलाया भरोसा: इंजीनियर की मौजूदगी में होगा लेवल सही

अधिशासी अभियंता रामकिशन, एईएन और जेईएन, प्रतिनिधिमंडल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंवर ने मौका देखा और उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि केएसडी के पुनर्निर्माण के दौरान लेवल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने किसानों से वार्ता की। गुरदीप सिंह शाहपीनी ने बताया कि अधिकारियों और किसानों में तय किया गया कि 29 मई तक लेवल सरकारी और प्राइवेट इंजीनियर की मौजूदगी में नहर का लेवल सही कर किसानों को संतुष्ट किया जाएगा। इस पर सभी ने एक बार सहमति दी और धरना उठा दिया।

वक्ता बोले- किसानों को पूरा पानी नहीं दिया तो करेंगे उग्र आंदोलन

इससे पहले पूर्व उपजिला प्रमुख गुरदीप सिंह शाहपीनी ने अधिकारियों को बताया कि केएसडी वितरिका के निर्माण के दौरान लेवल पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे मोघों में किसानों को उनके हक का पानी नहीं मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को पूरा पानी नहीं दिया गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं धरने पर पूर्व उपजिला प्रमुख शबनम गोदारा ने कहा कि किसानों के हक का पानी है और उसे पूरा दिया जाएगा। मौके पर सिंचाई विभाग अधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शबनम गोदारा व किसानों ने बताया कि नहर का लेवल नीचा होने से मोघों में किसी भी सूर त में पानी नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वितरिका अध्यक्ष विष्णु, नरेंद्र सिद्धू, किसान सुरेंद्र जाखड़, सहदेव,मदन झोरड, भूपेंद्र ढिल्लो, शंकरलाल, वकील सिंह, कुलदीप सिंह, उदयपाल, बंशीलाल, पवनदीप बराड, उपसरपंच मनजीत सिंह, राजेंद्र, पवन महला, उदयपाल गोड, हेतराम, श्योपत बेनीवाल आदि का कहना है कि नहर का लेवल नीचा होने से मोघों में पानी ही नहीं चलेगा। उन्हें उनका हक चाहिए।

भास्कर पड़ताल: नीचा किया जाना था 17 सेमी कर दिया 32 से 34 तक

किसानों की शिकायत है कि केएसडी के पुनर्निर्माण के दौरान उसका लेवल नीचा किए जाने से आईडीजी नहर में पानी कम हो जाएगा। जिससे किसानों को फसलों के लिए उनके हक का पानी नहीं मिल पाएगा। पानी नहीं मिलने से किसानों को सदा के लिए नुकसान झेलना पड़ेगा। एक किमी पर लेवल 17 सेमी नीचा किया जाना था लेकिन नहर का लेवल 32 से 34 सेमी नीचा कर दिया, जिससे किसानों को खासा पानी का नुकसान होगा। लेवल में गड़बड़ी करीब 6 से 7 किमी तक है। किसानों की मांग है कि केएसडी नहर का लेवल सही किया जाए ताकि उनको उनके हक का पानी मिल सके।

खबरें और भी हैं...