संगरिया| गांव भाखरांवाली में पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत 17 आवास में से जयपाल पुत्र राय सिंह वह रामचंद्र पुत्र दानाराम बावरी के मकान की नींव गुरुवार को सरपंच रानी कौर ने रखी। इस मौके पर उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन व प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत हर घर बिजली के कनेक्शन की जानकारी दी गई। समाजसेवी प्रकाश चंद्र ने लाभार्थियों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण आवास बनाने की अपील की। विक्रम सिंह, बालाराम, सुल्तान, रायसिंह आदि मौजूद थे।