पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमानगढ़ शहर में 15 जल मित्र बनाए, पानी की बर्बादी रोकने की शपथ, दूसरों को भी करेंगे जागरूक

हनुमानगढ़ शहर में 15 जल मित्र बनाए, पानी की बर्बादी रोकने की शपथ, दूसरों को भी करेंगे जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी चाहिए तो उसे अभी से बचाइए और आने वाले कल के लिए जल को सहेजना बेहद आवश्यक है। यह कहना था भास्कर के जल मित्रों का। गुरुवार को दैनिक भास्कर के जल मित्र अभियान से जुड़े 15 जल मित्रों ने पानी की बर्बादी को रोकने की न केवल शपथ ली बल्कि लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करने की हां की। हनुमानगढ़ दैनिक भास्कर कार्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के इन जल मित्रों ने शपथ लेते हुए इसे अपना नैतिक दायित्व माना और इसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की शपथ ली। सभी जल मित्रों ने अपने सुझाव भी दिए। जल मित्रों ने कहा कि गली मोहल्लों, मुख्य मार्ग, जलदाय विभाग के पास अमूमन लीकेज देखे जाते हैं लेकिन कोई गौर नहीं करता। भास्कर ने यह कदम उठाकर पानी बचाने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने मौके पर ही कई जगह जल की हो रही बर्बादी के उदाहरण भी बताए और उन्हें सुधारने का निर्णय लिया।

भास्कर अभियान; जल मित्र बोले- आने वाले कल के लिए जल को सहेजना आवश्यक

इन 6 बिंदुओं को अपनाएंगे, पानी बचाएंगे

लीकेज रोकने से एक माह में एक हजार लीटर पानी बचेगा।

ब्रश करते समय नल बंद करने से 700 लीटर पानी बचेगा।

नल बंद कर शेविंग करने से 200 लीटर पानी बचेगा।

शॉवर की जगह बाल्टी इस्तेमाल करें तो 80 प्रतिशत पानी बचेगा।

बर्तन धोने में रोजाना 20 लीटर पानी बचा सकेंगे।

आरओ मशीन के वेस्ट पानी का भी यूज पूरी तरह करेंगे।

ये बने जल मित्र

राजेंद्र सिंह, नरेश मेहन, दिनेश गुप्ता, सिंपल बंसल, मनमोहन गर्ग, अजय बब्बर, अरुण खुराना, दिवेश नागपाल, डॉ. नरेंद्र कुमार, पवन अग्रवाल, दिनेश अरोड़ा, वेद प्रकाश नोखवाल और रामकुमार आदि जल मित्र बन चुके हैं वहीं कई अन्य लोगों ने भी जल मित्र के लिए आवेदन किया है।

खबरें और भी हैं...