हनुमानगढ़| सफाई कर्मचारी भर्ती 2018 में आवेदनों के साथ लगाए गए अनुभव प्रमाण पत्रों की निष्पक्षता से जांच की मांग को लेकर अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्ष सुरेशकुमार चांवरिया ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती में स्थानीय आवेदकों के अलावा बाहर के लोगों ने भी आवेदन किया है। इन लोगों ने किसी ठेकेदार, संस्था या प्लेसमेंट एजेंसी की ओर से जारी अनुभव प्रमाण पत्र लगाए हैं। इनकी गहनता से जांच होनी चाहिए ताकि कोई गलत अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी न लगे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। इस मौके पर विकास अठवाल, बिहारीलाल अठवाल, राजेश कुमार, सुरेश, भारत, रवि चौहान, रीटादेवी, ललिता, पूनम आदि मौजूद थे।