लोक परिवहन सेवा की बसों की स्पीड पर अंकुश लगाने की मांग, ज्ञापन दिया
हनुमानगढ़| राष्ट्रीय युवक परिषद की ओर से गुरुवार को डीटीओ को ज्ञापन सौंपकर लोक परिवहन निगम की बसों की गति पर अंकुश लगाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि जिले में लोक परिवहन निगम की बसें तेज गति से एवं लापरवाहीपूर्वक संचालन किया जा रहा है। लोक परिवहन की बसें गलत तरीके से ओवरटेक करती हैं जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। राष्ट्रीय युवक परिषद कि ओर से लोक परिवहन बसों की फिटनेस व चालकों के लाइसेंस चैक करवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव जसवीरसिंह बॉबी, जिला जन स्वास्थ्य सचिव राजेश अरोड़ा व अन्य परिषद सदस्य मौजूद थे।