3 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित ,दो के निरस्त
हनुमानगढ| लाइसेसिंग ऑथोरिटी एवं सहायक औषधि नियंत्रक डीएस उप्पल ने मेडिकल स्टोर्स पर विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर तीन लाइंसेंस निलंबित और दो के निरस्त किए गए हैं। हनुमानगढ़ टाउन में एमजीएम सरकारी अस्पताल के सामने स्थित मैसर्स आजाद मेडिकोज स्टोर का लाइसेंस पांच दिन के लिए और टिब्बी के शेरेंका बस स्टैंड स्थित मैसर्स संकट मोचन मेडिकल स्टोर का सात दिन के लिए निरस्त किया गया है। जबकि लुढाणा गांव स्थित मैसर्स संजय मेडिकल एंड प्रोविजन स्टोर का लाइसेंस दस दिन के लिए, गांव नंदराम की ढाणी वार्ड 2 स्थित मैसर्स भारत मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित किया गया गया है।