आज सुबह 8 से 11 और शाम 4 से 6:30 बजे तक बंद रहेगी बिजली
हनुमानगढ़| रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के जंक्शन क्षेत्र में दिन में दो बार बिजली सप्लाई अलग-अलग समय में बंद रहेगी। जेईएन ज्योति मीणा के मुताबिक सुबह 8 से 11 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र के सैकंड फेज एवं शाम 4 से साढ़े बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से सेक्टर 12, हाई स्कूल, बस डिपो, हाउसिंग बोर्ड आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।