सहकारिता और गोपालन मंत्री किलक कल आएंगे हनुमानगढ़
हनुमानगढ़| सहकारिता एवं गोपालन मंत्री और हनुमानगढ़ जिला प्रभारी मंत्री अजय सिंह किलक दो दिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर आ रहे हैं। किलक गुरुवार को सुबह 9 बजे जयपुर से श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान कर दोपहर 4 बजे श्रीगंगानगर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। उसके बाद शाम 5 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रात्रि विश्राम श्रीगंगानगर में ही करेंगे। वे शुक्रवार सुबह 9 बजे हनुमानगढ़ के लिए रवाना होंगे। हनुमानगढ़ में सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शाम 4 बजे हनुमानगढ़ से रवाना होंगे।