हनुमानगढ़: लापरवाही किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त: एसपी
हनुमानगढ़| पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल ने कहा कि थानेदार अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता में रखे। अपराध का खुलासा करने में तेजी लाएं। इसके अलावा रात्रि गश्त बढाएं। ये बात उन्होंने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में क्राइम बैठक लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत वांछित व शातिर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करें। बैठक की शुरुआत में एसपी ने थानेवार घटनाओं के खुलासे की समीक्षा की। उन्होंने हर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर एएसपी हरीराम चौधरी, नरेंद्र मीणा, उपअधीक्षक वीरेंद्र जाखड़ सहित सभी जिलों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।