पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिक उर्स: सूफियाना अंदाज में सारी रात सजी कव्वाली की महफिल, माता पिता की सेवा व भाईचारे का पैगाम िदया

वार्षिक उर्स: सूफियाना अंदाज में सारी रात सजी कव्वाली की महफिल, माता-पिता की सेवा व भाईचारे का पैगाम िदया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैय्यद बली हुसैन बल्लू शाह पीर के चल रहे वार्षिक उर्स में बीती देर रात तक चले कव्वाली के कार्यक्रम में कव्वालों ने अमन और भाईचारे का संदेश दिया। नवा शहर पंजाब से रानी अरमान ने बल्लू शाह की दरबार ते नचणा पैंदा ए, मैं सांई दी जुगनी, बिजली और बादल हरियाणा ने जुगलबंदी से बाबा नानकशाह के भजन प्रस्तुत किए। तुषार झूल बॉम्बे ने सूफियाना अंदाज में भजनों को प्रस्तुत कर देर रात तक श्रृद्धालुओं को बांधे रखा। वहीं अमित गोस्वामी, गुरसेवक अली ने माता-पिता की सेवा करने और अच्छे संस्कारों को ग्रहण करने का संदेश दिया।

गाय की सेवा से कैंसर ठीक हो सकती है : आराधना गोपाल दीदी

भादरा| गांव कलाना की गोशाला में चल रही गो-कृपा कथा के पांचवें दिन बुधवार को सुश्री आराधना गोपाल दीदी ने बल्बजीत महाराज की कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा करने से बल्बजीत राजा कहलाए थे। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से अनेक रोगों का निवारण हो जाता है। नाक, कान, गले की कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी गाय की सेवा से ठीक हो सकती है। उन्होंने गांव की महिला, पुरुष, युवाओं को गोशाला में पहुंचकर गायों की सेवा करने का आह्वान किया।

सैय्यद बली हुसैन बल्लू शाह पीर के वार्षिक उर्स में हुए कव्वाली कार्यक्रम

देशभर से पहुंचते हैं जायरीन, मनोकामना होती है पूरी

इस मौके पर सेवादार नानक शाह नेतला ने बाबा बल्लूशाह पीर के इतिहास के बारे में बताया कि उनकी रहमत से आज देशभर से जायरीन पहुंचते हैं और लोगों की मनोकामना इस दर से पूरी हो रही है। गद्दी नशीन बाबा नानक शाह नेतला ने बताया कि 17 मई तक उर्स का कार्यक्रम चलेगा। जिसमें रात्रि सवा आठ बजे से कव्वाली का कार्यक्रम होगा। गजल गायक मुंबई रमेश, लवप्रीत, सूफी गायक विकास, खुदा बख्श, जीखान, लक्की, अफसाना खान पंजाब, सूर्या, बंटी, सुरेंद्र चंचल, रानी अरमान, सुनीता बागड़ी, गुरसेवक अली, मनप्रीत छिन्ना, अनिल म्यूजिक, मलिक खान, विष्णु सागर, रजाहीर, लड्डू मान, महक महर खान, सूफी गायक सतीश आदि प्रस्तुति देंगे।

पीलीबंगा : श्री शनिदेव मंदिर में शनि महाराज को कराया पंचामृत स्नान, केक भी काटा गया

पीलीबंगा| शनि जयंती पर कस्बे के वार्ड 20 स्थित प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। युवा समाजसेवी प्रवक्ता निखिल बिश्नोई ने बताया कि पुजारी राजकुमार भार्गव द्वारा शनि महाराज को पंचामृत स्नान करवाकर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई गई। मंदिर प्रांगण में पूरे दिन भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। शाम को आरती के बाद शनि महाराज का केक काटकर श्री शनि जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में रणवीर डेलू, महावीर बिश्नोई, साधू मांवर, जितेंद्र सिंह नाहर, आशीष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री शीतला माता सेवा समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

संगीतमयी श्रीराम कथा 20 से, निकलेगी कलश यात्रा: विश्व हिंदू परिषद प्रखंड पीलीबंगा के तत्वावधान में संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन 20 मई से 29 मई तक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल पीलीबंगा में किया जाएगा। कथा आयोजन समिति के प्रवक्ता महेश गुप्ता के अनुसार प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक होने वाली इस राम कथा के अंतर्गत पहले दिन कस्बे में कलशयात्रा निकाली जाएगी जो श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंचेगी। कथा समाप्ति के दिन हवन का कार्यक्रम होगा। कथा में यजमान बनने, प्रसाद वितरण करने व कलशयात्रा में भाग लेने के लिए बद्रीप्रसाद खंडेलवाल, लाजपतराय गुप्ता, लालचंद बंसल, राजविंद्र शर्मा व महेश गुप्ता से संपर्क किया जा सकता हैं।

पीलीबंगा. शनि महाराज को पंचामृत स्नान करवाते हुए पुजारी व अन्य

खबरें और भी हैं...