- Hindi News
- National
- परिवार के लोग एक कमरे में सो रहे थे, चोर दूसरे कमरे से चुरा ले गए लाखों की नकदी
परिवार के लोग एक कमरे में सो रहे थे, चोर दूसरे कमरे से चुरा ले गए लाखों की नकदी
हनुमानगढ़| परिवार के लोग अपने मकान के दूसरे कमरे में सो रहे थे और चोरों ने घर पर धावा बोलकर लाखों रुपए चुरा ले गए। हालांकि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। मामला जंक्शन के वार्ड 14 में मंगलवार रात का है जहां एक परिवार एक किराए के मकान में रहता है। जानकारी अनुसार रात को किसी समय अज्ञात चोरों ने मकान के एक कमरे में लगे बैड के अंदर गठड़ियों में नकदी रुपए रखे थे। रमेश कुमार गुजराती के अनुसार गठड़ी में करीब दो लाख रुपए थे। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे उन्हें चोरी का पता सुबह उठने पर लगा। वहीं पुलिस परिवार के ही किसी सदस्य पर संदेह जता रही है।
लावारिस हालत में मिले वृद्ध की मौत : (श्रीकरणपुर) गांव 54एफ के नजदीक बेहोशी की हालत में मिले से लावारिस वृद्ध की हाॅस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बनवारीलाल (70) निवासी जोधेवाला के रूप में हुई है।