पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसपी ने शेरगढ़ की पुलिस चौकी में वाटर कूलर और नए कमरे का उद्‌घाटन किया

एसपी ने शेरगढ़ की पुलिस चौकी में वाटर कूलर और नए कमरे का उद्‌घाटन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| टाउन के निकट गांव शेरगढ़ की पुलिस चौकी में नवनिर्मित अतिथि कक्ष व वाटर कूलर का उद्‌घ‌ाटन एसपी यादराम फांसल, अतिथि एएसपी हरीराम चौधरी, प्रधान जयदेव भिडासरा, उपप्रधान अमर सिंह, सरपंच प्रहलाद बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, माकपा नेता सुरेंद्र शर्मा, डीवाईएसपी वीरेंद्र जाखड़, एसआई रामप्रताप बिश्नोई, शेरगढ़ चौकी प्रभारी लखविंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वाटरकूलर हाईवे पेट्रोलिंग इंचार्ज दलीप कुमार बिश्नोई की प्रेरणा से त्रिलोकाराम जोशी द्वारा अपने पिता लिखमाराम जोशी की याद में लगवाया है। इस मौके पर शेरगढ़ चौकी में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में एसपी यादराम फांसल द्वारा पुलिस चौकी में समय-समय पर सहयोग करने वाले त्रिलोकचंद जोशी, ताराचंद बिजारणिया, तुलसीराम, विक्रमजीत, रामचंद्र शर्मा, महावीर सरपंच, उपप्रधान अमर सिंह, प्रहलाद बेनीवाल, वीर सिंह, प्रगट सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...