- Hindi News
- National
- केएसडी नहर के निर्माण कार्य में लेवल नीचा करने पर गुस्साए किसान काम रुकवा लगाया धरना, अधिकारियों ने एक दिन का दिया आश्वासन
केएसडी नहर के निर्माण कार्य में लेवल नीचा करने पर गुस्साए किसान काम रुकवा लगाया धरना, अधिकारियों ने एक दिन का दिया आश्वासन
संगरिया| करणी ब्रांच नहर की केएसडी नहर को पक्की किए जाने के निर्माण कार्य में लेवल को नीचा किए जाने और ठेकेदार की मनमानी के विरोध में किसानों ने बुधवार को निर्माण कार्य को रुकवा दिया। रोष जताते हुए किसानों ने वहीं पर ही धरना शुरू कर दिया। हालांकि सिंचाई विभाग ने किसानों को एक दिन में लेवल सही करवाने का आश्वासन दिया। इससे पहले मालारामपुरा, इंद्रगढ़ रोही, संतपुरा, ढोलनगर आदि गांवों के किसान धरने में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व उपजिला प्रमुख गुरदीप सिंह शाहपीनी, वितरिका अध्यक्ष विष्णु, किसान सुरेंद्र जाखड़, सहदेव, मदन झोरड़, भूपेंद्र ढिल्लो व अन्य किसानों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मनमानी कर वितरिका का जानबूझकर लेवल नीचा किया जा रहा है, जिससे मोघों से जाने वाला खेतों में पानी नहीं मिल पाएगा और किसानों को उनके हक का पानी भी अपेक्षाकृत कम मिलेगा। किसानों की फसलों को पानी नहीं मिलने से किसानों को खासा नुकसान झेलना पड़ेगा। किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष जताया। किसान शंकरलाल, वकील सिंह, कुलदीप सिंह, उदयपाल आदि ने कहा कि जब तक इस समस्या का हल सिंचाई विभाग नहीं करेगा तब तक वे केएसडी नहर पर धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर आईडीजी वितरिका के किसानों ने भी रोष जताते हुए कहा कि उनकी वितरिका का लेवल भी सही नहीं है। इस मौके पर पूर्व उपजिला प्रमुख ने सिंचाई विभाग के चीफ से बात कर उससे किसानों के हक का पानी पूरा दिलवाने और लेवल सही करने की बात कही। शाहपीनी ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा कल तक आश्वासन दिया गया है कि मौके पर गुरुवार को अधिकारी आकर देखेंगे अगर लेवल सही नहीं हुआ तो लेवल सही करवाया जाएगा। इस मौके पर बंशीलाल, पवनदीप बराड़, उपसरपंच मनजीत सिंह, राजेंद्र, पवन महला, उदयपाल, हेतराम आदि ने कहा कि जब तक वितरिका का लेवल सही नहीं किया जाता तब तक निर्माण कार्य नहीं होने देंगे और धरना जारी रखेंगे।