- Hindi News
- National
- मनरेगा कार्य शुरू कराने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग, घेराव आज
मनरेगा कार्य शुरू कराने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग, घेराव आज
टिब्बी| अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन तहसील टिब्बी इकाई के आह्वान पर गुरुवार को पंचायत समिति के अंतर्गत समस्त पंचायतों में बंद पड़े मनरेगा कार्य को शुरू करवाने सहित विभिन्न मांगों के समाधान की मांग को लेकर घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार ब्लॉक की समस्त पंचायतों में बंद पड़े मनरेगा कार्य, जॉब कर बनवाने, कार्य करते ही घर पर जाने, मनरेगा मजदूरी 350 रुपए करने सहित विभिन्न मांगों के समाधान के लिए मनरेगाकर्मी, माकपा कार्यकर्ता, डीवाईएफआई के सदस्य पंचायत समिति का घेराव करेंगे। यूनियन के अनुसार पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य नहीं मिलने से हो रही परेशानियों के चलते लोगों में रोष है। इस अवसर पर मुंशा सिंह, जसविंद्र सिंह सहोता, मनीष अरोड़ा, सुरेंद्र सोनी, संदीप बाजीगर, बलवंत सिंह, आदि मौजूद थे।
संगरिया| पंचायती राज विभाग कनिष्ठ लिपिक भर्ती व अधीनस्थ भर्ती 2013 के सभी पदों पर करने की मांग लेकर को भी 16 वें दिन मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर पर रहे। धरनार्थियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस मौके पर धरनार्थी सुभाष सिहाग, अमनदीप सिद्धू, सुरेंद्र सहू, महेंद्र सिंह, देवेंद्र, दिनेश मिश्रा, सतपाल सिद्धू, ताराचंद, राजरानी, चरणजीत कौर, कर्मजीत कौर आदि धरनार्थियों ने मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की बात कही है। हड़ताल के कारण दफ्तर सूने रहे।
भूमिहीन मजदूरों को जमीन देने की मांग
पीलीबंगा| मनरेगा श्रमिक व खेत मजदूरों की सभा बुधवार को गांव अयालकी में माकपा तहसील कमेटी के सदस्य मनीराम मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। सभा को संबोधित करते हुए मनीराम मेघवाल ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार प्रात: 10 बजे पीलीबंगा पंचायत समिति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर घेराव किया जाएगा। घेराव प्रदर्शन की तैयारी को लेकर पीलीबंगा क्षेत्र के सभी गांवों में बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। मेघवाल ने बताया कि इस घेराव प्रदर्शन कार्यक्रम में भूमिहीन मजदूरों को जमीन देने, मनरेगा को अविलंब चालू करने, प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 35 किलो गेहूं 2 रुपए प्रति किलो देने, प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी गरीबों के पक्के मकान बनवाने सहित कई मांगों को शामिल किया गया है। बैठक में पंचायत समिति की पूर्व उपप्रधान कमला मेघवाल, बग्गा सिंह गिल, भागीरथ व प्यारा सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।