पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दवा की दुकान में सेल्समैन गल्ले से नकदी चुराते पकड़े, शांतिभंग में किया गिरफ्तार

दवा की दुकान में सेल्समैन गल्ले से नकदी चुराते पकड़े, शांतिभंग में किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| टाउन की मेडीसिन मार्केट में बुधवार को दवा की दुकान में गल्ले से नकदी चुराते दो सेल्समैन पकड़े गए। दुकान संचालक एंव अन्य कर्मचारियों ने दोनों की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। टाउन पुलिस ने आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। अग्रवाल डिस्ट्रीब्यूटर के संचालक सुनील अग्रवाल ने बताया कि उनकी दोनों फर्मों पर पिछले कई दुकानों से गल्ले से रोजाना पांच सौ से हजार रुपए नगदी गायब हो रही थी। नगदी गिनकर गल्ले में रखने के बाद बैंक जमा कराने पहुंचते तो रोजाना नगदी कम मिलती। संदेह होने पर सेल्समैन घनश्याम व सुशील उर्फ लाला निवासी टाउन की तलाशी ली तो दोनों के पास गल्ले की डुप्लीकेट चाबी मिली। वहीं जेब से पांच-पांच सौ रुपए के नोट मिले। इस पर टाउन पुलिस को सूचित करने पर एएसआई करतारसिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले जाकर शांतिभंग के आरोप में हवालात में बंद कर दिया।

खबरें और भी हैं...