मारपीट कर मोबाइल व 12 हजार रुपए नकदी छीनकर ले गए, केस दर्ज
हनुमानगढ़| गांव भांभूवाली ढ़ाणी में रास्ता रोककर मारपीट के बाद 12 हजार रुपए नकदी व मोबाइल छीनकर ले जाने के आरोप में सदर पुलिस ने बुधवार को पांच जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नानक सिंह पुत्र कर्म सिंह बावरी निवासी डबलीबास पेमा ने पुलिस को पर्चा बयान दिया कि वह अपनी प|ी मीरा, बेटा संदीप व मामा श्रवण के साथ गांव अयालकी से वापिस लौट रहा था। इस दौरान भांभूवाली में कब्रिस्तान के पास कृपाल सिंह, हरीदास, कृष्णसिंह, मंगलदास, रूघा कोटवाल आदि ने रोककर चैन से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी उसका मोबाइल व 12 हजार रुपए छीनकर ले गए।