महिला थाना में आत्मरक्षा हॉल की नींव रखी, 18 लाख होंगे खर्च
हनुमानगढ़| जंक्शन महिला थाना में महिला आत्मरक्षा हॉल की नींव नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया, भाजपा युवा नेता अमित सहु, एएसआई गायत्री चौधरी ने रखी। नगरपरिषद एईएन पुरुषोत्तम जैन ने बताया कि इस हॉल का निर्माण 25 गुणा 55 के साइज में 18 लाख की लागत से होगा। इस हॉल में महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इकबाल सिंह पप्पी कोच, जेईएन प्रेमदास, सुखदेव सिंह, एसएचओ प्रदीप सिंह, एसआई कुसुमलता, रेणु बाला, एएसआई गायत्री देवी, एसआई संजू रानी अन्य नागरिक मौजूद थे।