हनुमानगढ़| टाउन पुलिस ने रविवार को दो स्थाई वारंटियों सहित चार जनों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। सीआई रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि ई-रिक्शा चालक दीपक पुत्र रामचंद्र गुप्ता निवासी बरकत कॉलोनी से मारपीट के मामले में दोनों पक्षों को पुलिस थाना में बुलाया गया। एएसआई वेदप्रकाश ने समझाइश का प्रयास किया तो मारपीट के आरोपी शिवदयाल उर्फ शिबू पुत्र बृजलाल खटीक व सोनू पुत्र मोमनराम खटीक निवासी वार्ड 17 लोहिया कॉलोनी पुलिस के सामने ही मरने-मारने पर उतारू हो गए। इस पर दोनों आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं अस्पताल चौकी के आशुतोष मीणा ने टाउन के प्रेमनगर से स्थाई वारंटी कासम अली को गिरफ्तार किया। इसी तरह लखूवाली चौकी स्टाफ ने मिर्जा उर्फ युनुस खां को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भिजवा दिया।