पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम पीलीबंगा में 23 को, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम पीलीबंगा में 23 को, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री केसी बिश्रोई ने रविवार को मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम की जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पहले ब्लॉक, फिर विधानसभा, संभाग स्तर पर इस अभियान का समापन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। इसका आगाज 23 मई सुबह 10 बजे पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र से किया जाएगा। शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे एवं सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन करेंगे। पत्रकार वार्ता में में जिला महासचिव मनोज मूंढ़, पूर्व पार्षद संजीव सोनी, पार्षद जगदीश कुमार, छांगीराम वाल्मीकि, लालचंद खटक, सहीराम आदि मौजूद थे।

पीलीबंगा| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भांभू की अध्यक्षता में हुर्ई। इसमें पीलीबंगा में होने वाले मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। पीसीसी सदस्य विनोद गोठवाल ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सहप्रभारी शिरकत करेंगे। वक्ताओं ने आगामी 23 मई को होने वाले मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक जनसंपर्क करने की अपील की। महिला ब्लॉक अध्यक्ष ललिता आसेरी, यूथ कांग्रेस के लोकसभा सचिव एवं छात्रनेता निखिल बिश्नोई, पार्षद देवीलाल सीगड़, पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, शिवराज गोदारा, पंचायत समिति प्रधान प्रेमराज जाखड़, महिला ब्लॉक कांग्रेस की कमला अठवाल, ओम भादू सहित कांग्रेसी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...