पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा 27 मई तक मनाएगी बूथ निर्माण सप्ताह, तीन को प्रबुद्धजन सम्मेलन

भाजपा 27 मई तक मनाएगी बूथ निर्माण सप्ताह, तीन को प्रबुद्धजन सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की ओर से तीन जून को प्रस्तावित प्रबुद्धजन सम्मेलन को लेकर जिला आयोजन समिति की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई। इसमें बूथ समिति निर्माण सप्ताह व प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई ने बताया कि बूथ निर्माण सप्ताह 20 से 27 मई तक मनाया जाएगा। इसमें पदाधिकारियों की ओर से शक्ति केंद्र की भूमिका तैयार कर 5-10 बूथों पर शक्ति केंद्र संयोजक तय किए जाएंगे। वहीं विधानसभा के 40-50 प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक कर बूथों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। विधानसभा बूथ निर्माण प्रभारी 4-5 दिन बूथ निर्माण के लिए मंडल में प्रवास करेंगे। उन्होंने बताया कि 27-28 मई को विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक कर सत्यापन पूरा करते हुए बूथ स्तर पर किए जाने कार्यों चर्चा करेंगे। 29 मई को प्रदेश कार्यकर्ता बैठकें होंगीं जिसमें बूथ प्रभारी बूथ निर्माण की जानकारी के साथ विधानसभा की बूथ समिति की रिपोर्ट तैयार कर लाएंगे। जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़ ने बताया कि प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर के वक्ता शामिल होंगे। इसमें पार्टी के आर्थिक, व्यापारिक, व्यवसायिक, शिक्षक, बुद्धिजीवी, विधि, पूर्व सैनिक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के साथ क्षेत्र के सामाजिक संगठन भी भाग लेंगे। सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं। इस मौके पर प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी हरभगवान सिंह बराड़,जिला महामंत्री महावीर महला,जिला मंत्री डॉ. भारतभूषण शर्मा, जिला प्रवक्ता जसप्रीत सिद्धू,नोहर पंचायत समिति प्रधान अमरसिंह पूनिया, अमित सहू,चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ दिलावर सिंह, दीपक खाती, महेश गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक बजरंग सिंह,आर्थिक प्रकोष्ठ के पवन मित्तल, अश्वनी डूमरा,हरी खदरिया आदि मौजूद थे।

रावतसर| पीलीबंगा में मंगलवार को होने वाले भाजपा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक विधायक द्रोपती मेघवाल की अध्यक्षता में मेघवाल धर्मशाला में हुई। इसमें सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उत्तरदायित्व देते हुए अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बिहाणी, प्रेमसिंह, किरण मेघवाल, श्यामसुंदर पारीक, संदीप नाई, कृष्ण डूडी, संजय मेघवाल, अनिल सरावगी, विनोद स्वामी, विनोद मेघवाल सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सम्मेलन में निमंत्रण देने के लिए जिला परिषद सदस्य एडवोकेट दुलीचंद अठवाल ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पीले चावल देकर आमंत्रित किया।

बैठक में सम्मेलन तैयारियों पर हुई चर्चा, जिम्मेदारी सौंपी, पीलीबंगा में भाजपा का सम्मेलन कल, तैयारियों पर चर्चा

खबरें और भी हैं...