पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोशालाओं का अवलोकन करेगी 3 सदस्यीय कमेटी

गोशालाओं का अवलोकन करेगी 3 सदस्यीय कमेटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| सूचना का अधिकार जागृति संस्थान की बैठक रविवार को प्रवीण मेहन की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने गोशालाओं को अनुदान के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए गोशालाओं के अवलोकन का निर्णय लिया गया। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी में गुरसेवक सिंह, बृजलाल सहारण व राजकुमार गर्ग को सदस्य बनाया गया। यह कमेटी संबंधित अधिकारी से स्वीकृति लेकर अवलोकन के बाद रिपोर्ट करेगी। संस्थान अध्यक्ष प्रवीण मेहन ने कहा कि वर्ष 2017-18 में जिले की विभिन्न गोशालाओं को 17 करोड़ 23 लाख रुपए का अनुदान मिला है। गोवंश के लिए मिले अनुदान में किसी तरह का दुरुपयोग होना गंभीर है। इसलिए कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। वहीं भ्रष्टाचार के मामलों में प्रत्येक आरटीआई कार्यकर्ता से माह में किसी न किसी विभाग में एक आवेदन करने को कहा गया। इस मौके पर रमेश बेनीवाल, र|ेंद्र भारद्वाज, बिरजू सहारण, विनोद यादव, दर्शन त्रेहन, रामकुमार शर्मा, सुशील गुप्ता, बूटासिंह,राजीव मिश्रा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...