पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं से पारंपरिक खेलों से जुड़ने का आह्वान कबड्डी प्रतियोगिता में 18 एफ की टीम विजेता

युवाओं से पारंपरिक खेलों से जुड़ने का आह्वान कबड्डी प्रतियोगिता में 18 एफ की टीम विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| गांव करणीसर सहजीपुरा में करणी क्लब की ओर से पांचवीं एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार रात्रि को समापन हुआ। फाइनल मैच करणीसर की टीम विजेता व 18 एफ की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए व ट्राफी देकर सम्मानित किया। आयोजन कमेटी प्रधान गुरप्रीत बराड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 18 टीमों ने भाग लिया। रोचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अमित सहू ने कहा कि खेलों से शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। नई तकनीक ने जहां हर काम को आसान बनाया है वहीं आदमी के सामने कुछ मुश्किलें भी खड़ी की हैं। कभी खेल के मैदान में घंटों समय बिताने वाले लोग वर्तमान में कंप्यूटर और मोबाइल गेम में समय खराब कर रहे हैं। इस कारण शारीरिक समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक खेलों के साथ जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जसपाल सिद्धू, विश्वास भटेजा, यादविंद्र पहलवान, लक्की पहलवान, काला पहलवान, राकेश नारंग, गुरप्रीत बराड़, दीपक खाती,अमरदीप सिंह, सहजीपुरा सरपंच जंटा सिंह, पूर्व सरपंच जसवीर मान, कुलदीप खिलेरी, बलवीर दूधवाल, सुखदेव मान आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गुरप्रीत मान, पाली शर्मा, हरविंद्र बराड़, बब्बी मान आदि ने सहयोग किया।



खबरें और भी हैं...